ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में अब नहीं रहेंगे नियोजित शिक्षक, नीतीश सरकार ने पूरी कर ली...

बिहार में अब नहीं रहेंगे नियोजित शिक्षक, नीतीश सरकार ने पूरी कर ली तैयारी

16-Aug-2020 07:59 AM

PATNA : बिहार के नियोजित शिक्षकों की चर्चा पूरे देश में होती है। नियोजित शिक्षकों के आंदोलन की खबरें पूरे भारत में लोगों ने पढ़ी और देखी हैं। वेतनमान की मांग को लेकर बिहार के नियोजित शिक्षक के लंबे समय से आंदोलनरत रहे हैं लेकिन अब जल्द ही राज्य के अंदर नियोजित शिक्षक नजर नहीं आएंगे। 


दरअसल नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों के लिए जो सेवाशर्त तैयार की है उसमें अब 'नियोजित' शब्द का जिक्र नहीं होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान से दिए अपने संबोधन में नियोजित शिक्षकों की सेवाशर्त नियमावली को लेकर बड़ा संकेत दिया। नीतीश कुमार ने जो संकेत दिया उसके बाद सरकार के अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक के नियोजित शिक्षकों की सेवाशर्त नियमावली को कैबिनेट की बैठक में जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी। सोमवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें इस पर मुहर लग जाएगी। लेकिन सेवाशर्त नियमावली में अब 'नियोजित' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। 


सत्ता के गलियारे में लगातार इस बात की चर्चा है कि सरकार नियोजित शिक्षकों का सेवाशर्त नियमावली को भले ही मंजूरी दे दे लेकिन फिलहाल कोरोना काल में इनका वेतन नहीं बढ़ाएगी। हालांकि वेतन वृद्धि पर फैसला नहीं लेना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में अगर सरकार नियोजित शिक्षकों का वेतनमान नहीं बढ़ाती है और और सेवाशर्त को मंजूरी देती है तो संभव है कि नियोजित शिक्षकों के बीच नाराजगी बरकरार रह जाए। सरकार ने बीते साल ही वेतन वृद्धि की थी। बिहार के नियोजित शिक्षक के लंबे वक्त से सेवाशर्त की मांग कर रहे हैं। सेवाशर्त नियमावली लागू होने के बाद नियोजित शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ भी मिल पाएगा साथ ही साथ तबादलों की प्रक्रिया भी सुलभ होगी। अब तक नियोजित शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार ही नियोजन इकाई के अंदर किसी दूसरे स्कूल में तबादला मिल पाता है। सेवाशर्त नियमावली लागू होने के बाद नियोजित शिक्षकों की बड़ी मांग पूरी हो जाएगी हालांकि वेतनमान को लेकर सरकार ने पहले ही स्थिति स्पष्ट कर दी है। नीतीश सरकार नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन के आधार पर वेतनमान नहीं देगी। नियोजित शिक्षकों को को अब ईपीएफ का भी लाभ मिल पाएगा।