ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / नियोजित शिक्षकों को झटका, अभी जिले से बाहर नहीं मिलेगा तबादला

नियोजित शिक्षकों को झटका, अभी जिले से बाहर नहीं मिलेगा तबादला

16-Jun-2022 07:57 AM

PATNA : बिहार के नियोजित शिक्षकों को एक बार फिर से झटका लगा है। सरकार की तरफ से तबादलों को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किया गया है, उसके बाद नियोजित शिक्षक के थोड़े निराश हो सकते हैं। लंबे अरसे से जिलों से बाहर तबादला का इंतजार कर रहे स्कूली शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों को अभी और इंतजार करना होगा। इनका जिलों से बाहर अभी तबादला नहीं होगा। जिलों से बाहर तबादला के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से अभी वेब पोर्टल तैयार कराया जा रहा है। 



फिलहाल जिस नियोजन इकाई शिक्षक कार्यरत हैं, उसी नियोजन इकाई के अंदर के स्कूल में इसी जून महीने में तबादला हो सकता है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बुधवार को सभी जिलों के डीईओ को लेटर भेजा है। सरकारी आदेश में कहा गया है की दिव्यांग शिक्षक, महिला शिक्षिका को अपने या दूसरे जिलों के नियोजन इकाई में उपलब्ध रिक्त पद पर एक बार इच्छानुसार तबादला की सुविधा होगी। साथ ही पुरूष शिक्षकों या पुस्तकालयाध्यक्षों को दूसरे जिले में पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा देने का प्रावधान है। 



तबादले के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से एक वेब पोर्टल तैयार कराया जा रहा है। एक ही नियोजन इकाई के अंतर्गत नियमावली के प्रावधानों के तहत शिक्षकों या पुस्तकालयाध्यक्षों का स्थानांतरण जून में किया जा सकता है। सरकार की तरफ से दी गई इस जानकारी के बाद नियोजित शिक्षकों को निराशा हो सकती है क्योंकि ज्यादातर नियोजित शिक्षक दूसरे जिले में अपना तबादला चाहते हैं। बिहार में तीन लाख से अधिक शिक्षकों का तबादला अटका पड़ा है। जो अब सातवें चरण की भर्ती के बाद ही संभव नजर आ रहा है।