ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी

नियोजित शिक्षकों को पंचायत चुनाव के बाद मिलेगा ट्रांसफर, महिला टीचर्स को च्वाइस पोस्टिंग

22-Jan-2021 08:13 AM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले सरकार ने यह फैसला किया था कि वह नियोजित शिक्षकों को तबादले की सुविधा देगी. राज्य के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को तबादला देने के लिए सरकार ने नियमावली भी बनाई थी लेकिन अब इन सभी को पंचायत चुनाव के बाद ही ट्रांसफर मिल पाएगा. शिक्षा विभाग के मुताबिक इस तरीके से तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा और बड़ी बात यह है कि महिला टीचर और दिव्यांग शिक्षकों को दूसरे जिलों में उनकी इच्छा के मुताबिक मिलेगी.

खास बात यह है कि पुरुष शिक्षकों को पारियों के आधार पर आपसी सहमति से अंतर जिला तबादला मिल पाएगा. इन शिक्षकों को सेवा संघ के आधार पर तबादले के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी में सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद पॉलिसी बना ली है. कमेटी 3 दिनों के अंदर प्रधान सचिव संजय कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद मई के अंत तक इस पर पहल शुरू होगी और जून से तबादले  के लिए आवेदन लिए जाएंगे.

सरकार तबादलों को लेकर जो रणनीति बना रही हैं उसमें उम्र को भी प्राथमिकता दी जाएगी. अधिक उम्र के शिक्षकों को कम उम्र के शिक्षकों की तुलना में पहले तबादले का लाभ मिल जाएगा. विभागीय जानकारी के मुताबिक सॉफ्टवेयर के आधार पर तबादले के लिए पूरा सिस्टम काम करेगा. सॉफ्टवेयर ही तय करेगा कि किसे प्राथमिकता के आधार पर पहले तबादला दिया जाए.