मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
30-Jul-2022 02:03 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : हाजीपुर में उस वक्त एक अजीब स्थिति देखने को मिली जब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय निजी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में RJD के विधायक मुकेश रोशन को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और आरजेडी के पर जमकर हमला बोला। इस बीच RJD के विधायक मुकेश रोशन नित्यानंद राय के ठीक बगल में खड़े रहे और नित्यानंद राय की बातों को सुनकर मुस्कुराते नजर आए। जब नित्यानंद राय को इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने ठीक बगल में खड़े आरजेडी विधायक को धक्का देकर वहां से हटाया।
दरअसल, शुक्रवार को नित्यानंद राय एक शॉपिंग मॉल का उद्घाटन करने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता नित्यानंद राय के साथ साथ RJD विधायक मुकेश रोशन को भी आमंत्रित किया गया था। अलग अलग पार्टियों से होने के बावजूद दोनों की अच्छी कमेस्ट्री भी है। कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद राय और RJD विधायक मुकेश रोशन एक साथ नजर आए।
इस दौरान नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर जमकर बरसे। नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को सबसे झूठा व्यक्ति करार दिया। उन्होंने कहा कि आरजेडी एक वंशवादी पार्टी है और समाज को तोड़ने का काम करती है। आरजेडी के नेता सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। तेजस्वी यादव कितना झूठ बोलते हैं इससे पूरे बिहार के लोग परिचित हैं।
इस दौरान नित्यानंद राय लगातार तेजस्वी यादव को कोसते नजर आ रहे थे लेकिन नित्यानंद राय के ठीक बगल में खड़े आरजेडी विधायक मुकेश रोशन अपने नेता तेजस्वी यादव की भारी बेइज्जती सुनने के बावजूद मुस्कुराते रहे। वे कभी मुस्कुरा रहे थे तो कभी सिर झुकाये नित्यानंद राय के तीखे हमलों को झेल रहे थे। जब इस बात का अंदाजा नित्यानंद राय को हुआ तो उन्होंने बगल में खड़े विधायक मुकेश रोशन को धक्का देकर वहां से हटा दिया।
बेशक नित्यानंद राय ने राजनितिक शर्मिंदगी से बचाने के लिए RJD के साथी विधायक मुकेश रोशन को धक्का देकर खुद से दूर किया लेकिन मंत्री के धक्का देने की तस्वीर वहां मौजूद कैमरों में कैद हो गई। अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के RJD विधायक मुकेश रोशन को धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।