ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

पाकिस्तान पर चांद की धरती से परमाणु हमला कर सकता है भारत, मोदी सरकार के मंत्री नित्यानंद राय का दावा

पाकिस्तान पर चांद की धरती से परमाणु हमला कर सकता है भारत, मोदी सरकार के मंत्री नित्यानंद राय का दावा

15-Oct-2019 02:35 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : पाकिस्तान को सबक सिखाने को लेकर मोदी सरकार के मंत्री ने बड़ा ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत की तो भारत उस पर चांद की धरती से परमाणु हमला कर सकता है। नित्यानंद राय नहीं या दावा समस्तीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान किया है। 

नित्यानंद राय ने कहा है कि भारत इतना मजबूत बन चुका है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए चांद की धरती से भी उस पर परमाणु हमला किया जा सकता है। नित्यानंद राय ने चांद की चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। नित्यानंद ने कहा है कि राहुल गांधी ने चांद को भी ठीक तरीके से नहीं देखा होगा क्योंकि वह चांदी के पालने में पलकर बड़े हुए हैं।

समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में एलजेपी कैंडिडेट प्रिंस राज के लिए चुनाव प्रचार करने उतरे नित्यानंद राय ने स्थानीय मुद्दों की चर्चा करने की बजाय केंद्र सरकार की तरफ से किए गए कामों के आधार पर जनता से समर्थन मांगा है।