ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

बॉक्सिंग में भारत को मिला दो गोल्ड, महिला हॉकी टीम का ब्रॉन्ज पर कब्जा

07-Aug-2022 03:30 PM

DESK : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन का खेल जारी है. भारत ने आज यानी रविवार 7 अगस्त से पहले तक 9 दिन केखेल में 40 पदक जीते थे, जिनमें 13 गोल्ड मेडल शामिल थे. अब भारत ने 15 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. बॉक्सिंग में उम्मीद के मुताबिक नीतू घंघास ने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया है. साथ ही अमित पंघल ने भी बॉक्सिंग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है. वहीं, महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है.


कॉमनवेल्थ गेम्स में नीतू घंघास ने भारत के लिए 14वां गोल्ड जीता. महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में इंग्लैंड की मुक्केबाज के साथ नीतू का मुकाबला तीनों ही राउंड में जबरदस्त चला. दोनों के बीच आक्रामकता चरम पर दिखी. लेकिन उस आक्रामकता के साथ जीत के लिए जो संयम चाहिए होता है, वो नीतू के खेल में दिखा. नीतू को जजों ने तीनों राउंड में इंग्लिश मुक्केबाज के मुकाबले ज्यादा पॉइंट दिए.


नीतू घंघास के अलावा अमित पंघल ने बॉक्सिंग में भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया है. अमित पंघल ने 48-51 किलो भारवर्ग के फ्लाइवेट मैच के फाइनल में जीत हासिल की है. अमित ने इंग्लैंड के के मैकडोनाल्ड को 5-0 से मात दी. भारत के कुल गोल्ड मेडल्स की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है. वहीं, महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है.