अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Sep-2020 01:08 PM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार भले हीं अपने 15 साल के कामों को गिनाते रहे हों और उसी के नाम पर वोट देने की अपील लोगों से कर रहे हैं लेकिन बीजेपी मानती है कि पीएम मोदी ने पिछले 6-7 वर्षो में जो काम किया है बिहार चुनाव में उसका लिटमस टेस्ट होना है। इसलिए बीजेपी ने राम मंदिर, धारा 370 और राष्ट्रवाद के मुद्दे को आगे कर दिया है। बीजेपी का एजेंडा क्लियर नजर आ रहा है।
पार्टी राष्ट्रवाद, राम मंदिर और धारा 370 जैसे मुद्दों के सहारे भी सियासी वैतरणी पार करने की तैयारी में है यानि बीेजेपी की कोशिश है कि जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद के मुद्दे को भुनाया गया उसी तरह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवाद, राम मंदिर और धारा 370 को भुनाया जाए। फस्र्ट बिहार-झारंखड से बातचीत करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने जो काम पिछले 6-7 सालों में किया है उसका असर गांव-गरीब किसान मजदूर सब पर पड़ा है। अपने नेतृत्व क्षमता की बदौलत उन्होंने देश को उंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया है। पीएम मोदी राष्ट्र के नेता हैं। उनसे बड़ा नेता देश में कोई नहीं है।
रामकृपाल यादव ने कहा कि धारा 370, राम मंदिर जैसी समस्याएं जो वर्षों से थी उसका समाधान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया। रामकृपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद है। विकास के साथ-साथ इन राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लोगों ने मुहर लगाया है।