Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
31-Jul-2021 01:55 PM
PATNA : आज शाम होने वाली जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले इस वक्त की ताजा खबर दिल्ली से आ रही है। जेडीयू सांसद ललन सिंह जिनका पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है। वे नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हैं। एक तरफ जहां जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जंतर-मंतर स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक चल रही थी वहीं दूसरी तरफ ललन सिंह नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे।
ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना केवल औपचारिकता मात्र है। इसके लिए अंदरूनी तौर पर नीतीश कुमार ने सारी तैयारी कर ली है। हालांकि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद किसी भी बड़े नेता ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। फस्ट बिहार अपने सूत्रों के हवाले से लगातार आपको यह खबर बता रहा है कि ललन सिंह जेडीयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। शाम 4 बजे से जंतर-मंतर स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी।
इससे पहले आज हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी ने अलग-अलग एजेंडे पर चर्चा की। पार्टी के नेताओं ने कार्यकारिणी में लाए जाने वाले प्रस्तावों पर मंथन किया। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग संबंधी प्रस्ताव जनसंख्या नियंत्रण कानून के खिलाफ प्रस्ताव और जनसंख्या नियंत्रण के लिए जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिए जाने वाले प्रस्ताव को लेकर सहमति जताई है। इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन और सदस्यता अभियान से जुड़े मसलों पर चर्चा होनी है।
अब से थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के सांसदों से भी मुलाकात करने वाले हैं। शाम 4 बजे कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने की तमाम औपचारिकताएं पूरी होगी। फर्स्ट बिहार बार आपको पहले ही बता चुका है कि अध्यक्ष चुने जाने के बाद ललन सिंह 6 अगस्त को पटना आएंगे। पटना में उनके जोरदार स्वागत के लिए तैयारी की गई है। लेकिन अभी सब कुछ पर्दे के पीछे है। क्योंकि फैसला नीतीश कुमार को अधिकारिक तौर पर लेना है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस पर मुहर लगाएगी और इसके बाद आरसीपी सिंह की जगह पार्टी की कमान ललन सिंह संभाल लेंगे। कार्यकारिणी की बैठक के ठीक पहले ललन सिंह और नीतीश कुमार की यह मुलाकात बता रही है कि ताजपोशी आज ही हो जाएगी।