ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / नीतीश से बागी होने के बाद JDU विधायक को मिलने लगी जान से...

नीतीश से बागी होने के बाद JDU विधायक को मिलने लगी जान से मारने की धमकी, फोन पर दीं भद्दी गालियां

14-Feb-2024 08:33 AM

By First Bihar

जेडीयू विधायक बीमा भारती को जान से मारने की धमकी मिली है। अनजान शख्स ने मंगलवार रात को उन्हें फोन पर भद्दी गालियां देते हुए मारने की धमकी दी। बीमा भारती ने पटना स्थित सचिवालय पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सचिवालय थानेदार विनोद राम ने बताया कि उस नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है जिससे विधायक को फोन किया गया था।  


मालूम हो कि, बीमा भारती के पति एवं बेटे को पिछले दिनों आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बीमा भारती पूर्णिया जिले के रुपोली से विधायक हैं। विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए वह अभी पटना में हैं। उन्होंने मंगलवार रात सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बीमा भारती ने कहा कि उनके आधिकारिक नंबर पर अनजान शख्स ने फोन किया और गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक बीमा भारती ने आरोप लगाए कि धमकी देने वाले शख्स ने उनसे कहा कि पति और बेटे को जेल भिजवा दिया। अब उन्हें भी मार देंगे। जब कॉल आया तब जेडीयू विधायक गोपाल मंडल भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले शख्स ने खुद को बीजेपी का नेता बताया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।


उधर, पति अवधेश मंडल और बेटे को आर्म्स एक्ट में जेल भेजे जाने पर बीमा भारती ने विधानसभा परिसर में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि उनके पति-बेटे के साथ गलत हुआ है। ज्यादती होना अफोसजनक स्थिति है। बिना किसी ठोस वजह के सभी 9 लोगों की गिरफ्तार हुई है।  बीमा भारती के पति, बेटे एवं भतीजे समेत 9 लोगों को मोकामा पुलिस ने बायपास पर चेकिंग के दौरान रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। उनपर अवैध रूप से लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल करने का आरोप है। सोमवार को उन्हें बाढ़ सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि चेकिंग के दौरान आरोपियों की गाड़ी से तीन राइफल बरामद हुई। जांच में पता चला कि यह जेडीयू विधायक बीमा भारती और उनकी बेटी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं, जिसका इस्तेमाल उनके पति और अन्य लोग कर रहे थे।