Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
28-Sep-2019 02:56 PM
PATNA : राज्य सरकार ने राजधानी पटना सहित कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने अलर्ट जारी किया है।
राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि मौसम का मिजाज बेहद खराब है और लोगों को इमरजेंसी के लिए तैयार रहना चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा है कि राजधानी पटना सहित कई जिलों के लिए सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि सोन नदी के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रिलीफ कैंप तैयार करने का निर्देश दिया गया है और सभी जिलों के डीएम को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों तक स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ेगी। निचले इलाकों में और ज्यादा पानी भरने की संभावना जताई गई है। पटना सहित अन्य प्रभावित जिलों में निचले इलाकों के अंदर रह रहे लोगों को निकालने की व्यवस्था की जा रही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने आपदा की स्थिति को लेकर सभी जिलों के डीएम से बातचीत की है।