ब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान

Home / news / नीतीश सरकार की लापरवाही से घूसखोरी के आरोपी सिपाही को फायदा: हाईकोर्ट ने...

नीतीश सरकार की लापरवाही से घूसखोरी के आरोपी सिपाही को फायदा: हाईकोर्ट ने फिर से नौकरी में बहाल करने का आदेश दिया

03-Sep-2021 09:29 PM

PATNA : घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गये एक पुलिस सिपाही को सरकार की लापरवाही का फायदा मिला था. नौकरी से बर्खास्त कर दिये गये सिपाही ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उसे वहां से बडी राहत मिल गयी है. हाईकोर्ट ने उसकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है और सरकार को कहा है कि उसे फिर से नौकरी में बहाल करे. हालांकि हाईकोर्ट ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कानूनी तरीके से विभागीय कार्रवाई करने की छूट सरकार को दी है.


कैमुर के सिपाही का है मामला
मामला कैमुर जिले में पदस्थापित रहे सिपाही आनंद कुमार सिंह का है. पटना हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा की बेंच ने आज उसकी याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे फिर से नौकरी में बहाल करने को कहा है. आनंद कुमार सिंह को घूसखोरी के आऱोप में 10 जुलाई 2017 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. 


सिपाही आनंद कुमार सिंह कैमुर के मोहनिया थाने में 2015 में पदस्थापित था. दीपक चौबे नाम के एक आवेदक ने कैमुर एसपी के पास गुहार लगायी थी कि मोहनिया थाने के इंसपेक्टर उनसे घूस मांग रहे हैं. इंस्पेक्टर ने घूस की राशि लेकर सिपाही आनंद कुमार सिंह से मिलने को कहा है. एसपी ने दीपक चौबे की शिकायत के आधार पर टीम बनायी. पुलिस की ही टीम ने सिपाही आनंद कुमार सिंह को 6 अक्टूबर 2015 को एक हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया. पहले उसे सेवा से निलंबित किया गया और फिर 10 जुलाई 2017 को सेवा. 


विभागीय कार्रवाई में हुई गड़बडी
बर्खास्त सिपाही आनंद कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उसने कहा कि बर्खास्तगी के दौरान सरकारी नियमों का पालन नहीं किया गया. विभागीय कार्रवाई के लिए प्रेजेंटिंग ऑफिसर की नियुक्ति की जाती है. लेकिन उसके मामले में जांच पदाधिकारी को ही प्रेजेंटिंग ऑफिसर बना दिया गया. जिसने जांच कर खिलाफ में रिपोर्ट दी हो वही फैसला भी करने लगेगा तो न्याय कैसे होगा. सिपाही के वकील ने कोर्ट को बताया कि जांच अधिकारी ने इस मामले में स्वतंत्र रूप से काम नहीं किया है. 


सरकार को जवाब नहीं सूझा
बर्खास्त सिपाही की दलील पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था. लेकिन सरकार के वकील ने कोई जवाब नहीं दिया. सरकार ने कोर्ट में माना कि कोई प्रेजेंटिंग ऑफिसर की तैनाती नहीं हुई थी. इसके बाद कोर्ट ने सिपाही को बर्खास्त करने के आदेश को रद्द कर दिया. हालांकि सरकार को ये छूट दी कि वह नियमसम्मत तरीके से फिर से सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर फैसला ले सकती है.