BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
26-May-2020 03:21 PM
By Prashant
DARBHANGA : दरभंगा की बहादुर बिटिया ज्योति का हर कोई सम्मान करने को आतुर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने बिहार की बेटी को ट्वीट क्या किया क्या पक्ष क्या विपक्ष सभी नेताओं ने उसे सम्मान देने की होड़ सी लगी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उससे वीडियो कॉफ्रेसिंग से बात की है तो भला सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक कहा पीछे रहने वाले थे। वे भी पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच गये ज्योति को सम्मान देने इस दौरान मंत्री जी कोरोना भगाने के उस पाठ को ही भूल गये जिसे पूरा देश फॉलो कर रहा है।
बिहार सरकार के मंत्री और दरभंगा के बिरौल से जदयू विधायक मदन सहनी पूरे लॉव लश्कर के साथ पहुंचे बिहार की बेटी के घर। वहीं लड़की जिसने अपने बीमार पिता को साइकिल पर बिटा कर हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा तक का 1200 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। ज्योति के बुलंद हौसलों की वजह से आज उसकी लोकप्रियता भी बुलंदी छू रही है। मंत्री मदन सहनी भी उसे सम्मान देने पहुंचे । इस दौरान ज्योति और उसके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर और माला पहना कर सम्मानित किया। नये कपड़े भी दिया सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
ये सब तो ठीक था लेकिन मंत्री जी पूरे लाव लश्कर के साथ वहां पहुंचे थे। ऐसे में मौके पर भीड़ जुटना लाजिमी था। वहां मंत्री जी और बिहार की बिटिया के साथ फोटो खिंचाने की होड़ सी लग गयी। हालात धक्का-मुक्की तक जा पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन सब भूल गये शाय़द मंत्री जी भी।
अब लॉकडाउन 4.0 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। लेकिन छूट का दायरा बढ़ते ही लोग इसे भूलते चले जा रहे हैं लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि देश या फिर बिहार से कोरोना खत्म नहीं हो गया है बल्कि इसका संक्रमण हाल के दिनों में तेजी से बढ़ा है। देश को आने वाले वक्त में और भी ज्यादा सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। लॉकडाउन हो न हो लेकिन जब तक इस बीमारी से निपटने की दवा नहीं खोज ली जाती तब तक सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे बड़ा हथियार है।