ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब राज्य में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की डिग्री पर भी मिलेगी नौकरी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब राज्य में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की डिग्री पर भी मिलेगी नौकरी

01-Oct-2019 04:48 PM

PATNA : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय यानी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की डिग्री के आधार पर अब बिहार में भी नौकरी मिल सकेगी। नीतीश सरकार ने यह फैसला लिया। सरकार ने अब नेशनल ओपन स्कूल के साथ-साथ बिहार और अन्य राज्य सरकारों द्वारा गठित ओपन स्कूल से मैट्रिक और इंटर की डिग्री लेने वाले छात्रों को नौकरी में समकक्ष की मान्यता दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग में एक संकल्प पत्र जारी करते हुए यह बताया है कि सरकार ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूल और अन्य राज्यों के तरफ से चलाए जा रहे ओपन स्कूल से डिग्री धारियों को नौकरी में मान्यता देने का फैसला किया है। 

इसके पहले नेशनल ओपन स्कूल से डिग्री लेने वाले छात्रों को राज्य के अंदर नौकरी में मान्यता को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं थी। यह मामला लंबे अरसे से सरकार के पास विचाराधीन था। शिक्षा विभाग ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूल के मैट्रिक और इंटर की डिग्रियों को सामान्य बोर्ड की डिग्रियों के समकक्ष मानने पर सहमति दी। जिसके बाद राज्य सरकार ने यह आदेश जारी किया है।