पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
26-Apr-2023 07:00 AM
By First Bihar
PATNA: आने वाले 2 सालों के अंदर बिहार में 2 चुनाव होने हैं एक लोकसभा दूसरा विधानसभा। इस चुनाव को लेकर राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियां अभी से ही अपनी रणनीति बनाना शुरू कर चुकी है। यही वजह है कि बिहार सरकार लगातार नए-नए योजनाओं को मंजूरी दे रही है। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार के तरफ से हिट एंड रन केस में बड़े स्तर पर मुआवजे का ऐलान किया गया है।
दरअसल बिहार सरकार के तरफ से हिट एंड रन केस मामले में 2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया गया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि सड़क दुर्घटना में किसी की अगर मौत हो जाती है तो उनके परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा। जबकि घायलों को 50 हजार सरकार अपने तरफ से मुआवजा देगी। इसको लेकर परिवहन विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
वहीं, इसको लेकर परिवहन विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया है कि हिट एंड रन वाहन दुर्घटना जैसे मामलों में मुआवजा भुगतान के लिए जिलाधिकारी के स्तर से स्वीकृति प्रदान की जाएगी एवं साधारण बीमा परिषद के द्वारा सीधे प्रभावित व्यक्ति के बैंक खाते में मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा।
इसके साथ ही साथ विभाग के तरफ से मुआवजे के लिए आवेदन और पीड़ितों को भुगतान जारी करने की प्रक्रिया के लिए समय सीमा भी तय की गई है। हिट एंड रन वाहन दुर्घटना मामले में अनुमंडल पदाधिकारी दावा जांच पदाधिकारी होंगे, जबकि जिला पदाधिकारी दावा निपटान आयुक्त होंगे।
आपको बताते चलें कि, दावा जांच पदाधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दावा निपटान आयुक्त दावे को मंजूर करेंगे। यदि सही पाया जाता है तो दावा निपटान आयुक्त मुआवजे की सारा स्वीकृत कर सामान्य बीमा परिषद को स्वीकृति आदेश भेजेंगे। इस आदेश प्राप्ति के 15 दिनों में सामान्य बीमा परिषद संबंधित के खाते राशि का भुगतान करेंगे।