ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

अल्पसंख्यकों के लिए रोजगार लोन देगी नीतीश सरकार, मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा में दिए कई निर्देश

अल्पसंख्यकों के लिए रोजगार लोन देगी नीतीश सरकार, मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा में दिए कई निर्देश

08-Oct-2021 08:56 PM

PATNA : बिहार में अल्पसंख्यक कल्याण में से जुड़ी योजनाओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समीक्षा की है। सीएम नीतीश ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तर्ज पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को लोन मुहैया कराने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। इससे अल्पसंख्यकों को काफी मदद मिलेगी। इसके अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 


सीएम नीतीश ने अंजुमन इस्लामिया बहुद्देशीय भवन का निर्माण कार्य फरवरी 2022 तक हर हाल में पूर्ण कराने को कहा है। अंजुमन इस्लामिया हॉल ऐतिहासिक भवन है और इसका एक अलग ही महत्व है। नीतीश कुमार ने कहा है कि हमारा इससे विशेष लगाव है इसलिए काम जल्द पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत ऋणधारियों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश भी सीएम नीतीश ने दिया है। इसके अलावे अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदाय के छात्र-छात्राओं को 15 किलोग्राम अनाज का वितरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 'उन्नयन बिहार' मॉडल के विभिन्न अवयवों को मदरसों में अपनायें ताकि बच्चे-बच्चियां और बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकें।


समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिले में वक्फ बोर्ड की बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण कराने के साथ - साथ अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य तेजी से कराने की कहा है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अल्पसंख्यकों के लिये जो योजनायें चलाई जा रही हैं उसके कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा करते रहें, ताकि इसका लाभ उन्हें मिलता रहे। अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने की योजना पर काम करने के लिए कहा गया है।