BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
28-Apr-2023 07:32 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को मुस्तैदी के साथ लागू करने के लिए नीतीश सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यह फैसला किया है कि अब राज्य के अंदर 36 नए उत्पाद थाने खोले जाएंगे।
दरअसल, बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या शराब से जुड़ा हुआ कोई भी धंधा करना कानून जुर्म है। उसके बाद भी राज्य में आए दिन इस नियमों के उल्लंघन की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। अब इसी पर लगाम लगाने को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है कि राज्य के अंदर अनुमंडल स्तर पर भी उत्पाद थाने खोले जाएंगे। राज्य के अंदर अनुमंडल स्तर 36 नए थाने खोले जाएंगे। इसको लेकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने आदेश जारी कर दिया है।
मालूम हो कि, बिहार में वर्तमान में उत्पाद थानों की संख्या 44 है जो अधिकांश जिला स्तर पर ही है। ऐसे में अब यह निर्णय लिया गया कि अनुमंडल स्तर पर भी नए 36 थाने खोले जाएंगे। सरकार ने यह निर्णय लिया कि फिलहाल वैसे अनुमंडल को खास तौर पर चुना जाएगा जहां अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियां अधिक होती है या शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतें अक्सर आती रहती हैं। अब इसी को ध्यान में रखते हुए उत्पाद थाने के क्षेत्र का विस्तार किया गया है। इन अनुमंडलों को मद्यनिषेध थाना क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
इसके साथ ही साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव के तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि जिस क्षेत्र में उत्पाद पदाधिकारी को धारा-73 के अंतर्गत बिना वारंट की तलाशी की शक्ति प्रदान की गई है, वे क्षेत्र थाना क्षेत्र समझे जाएंगे। इन थाना क्षेत्रों में एफआईआर दर्ज करने से लेकर अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यहां खुलेंगे नए उत्पाद थाने
रानीगंज,दाउदनगर,कटोरिया,मंझौल, कहलगांव, पीरो एवं जगदीशपुर, डुमरांव, बेनीपुर एवं बिरौल, मधुबन एवं अरेराज, शेरघाटी, महम्मदपुर, बारसोई, गोगरी, उदाकिशनगंज, झंझारपुर एवं बेनीपट्टी, बड़हिया, तारापुर, हिलसा, पकड़ीबरावां, धमदाहा, विक्रमगंज, रोसड़ा एवं पटोरी, मशरक एवं सोनपुर, पुपरी एवं रून्नीसैदपुर, महाराजगंज एवं रघुनाथपुर, सिमराही एवं त्रिवेणीगंज तथा महुआ अनुमंडलों में उत्पाद थाने खोलने का प्रस्ताव है।