बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
12-Feb-2022 07:09 AM
PATNA : बिहार में ग्रामीण इलाकों से जुड़ी सरकारी योजनाओं को सही तरीके से चलाया जाए इसके लिए अब नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने अब पंचायती राज विभाग को अपना इंजीनियरिंग कैडर देने का फैसला किया है। पंचायती राज विभाग के इंजीनियरिंग कैडर में लगभग 1200 इंजीनियरों का पद सृजित करने की तैयारी चल रही है। इस पर वित्त विभाग से सहमति ली जाएगी और उसके बाद कैबिनेट में इससे संबंधित प्रस्ताव भी पेश हो जाएगा। आपको बता दें कि पंचायती राज विभाग में अब तक इंजीनियरिंग कैडर नहीं है। दूसरे विभाग के इंजीनियरों से यहां काम कराया जाता है।
इसके पहले सरकार ने पंचायती राज विभाग में संविदा पर तकनीकी सहायकों की नियुक्ति की है। इन तकनीकी सहायकों को सरकार ने कनीय अभियंता का दर्जा दे रखा है। कनीय अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक के अस्थाई पदों का सृजन विभाग में किया जा रहा है और कैबिनेट की मुहर लगने के बाद यह पूरा कैडर अस्तित्व में आ जाएगा। पंचायती राज विभाग में लंबे अर्से से खुद के इंजीनियरिंग कैडर की जरूरत महसूस की जा रही थी। आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इसकी पहल की गई। खुद पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी इसकी आवश्यकता बता चुके हैं।
पंचायती राज विभाग की तरफ से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चलाये जा रहे हैं। आगामी वित्तीय वर्षों में अन्य कई नई योजनाओं का शुभारंभ विभाग की तरफ से किया जाना है। इसी को देखते हुए अभियंताओं की नियुक्ति का निर्णय विभाग ने लिया है। मौजूदा वक्त में विभाग की नल-जल योजना, गली-नाली पक्कीकरण, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, कुओं का जीर्णोद्वार जैसा काम चल रहा है। इनके संचालन और बेहतर रख-रखाव में भी इंजीनियरों की अहम भूमिका होती है।