गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
22-Aug-2022 04:46 PM
LAKHISARAI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तक कह चुके हैं कि साल 2024 में नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम कैंडिडेट हो सकते हैं लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखते। ललन सिंह ने एक बार फिर से कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर के दौरे पर लखीसराय पहुंचे ललन सिंह ने कहा है कि पीएम की रेस में नीतीश कुमार शामिल नहीं है।
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पीएम की रेस में शामिल नहीं हैं, हालांकि ललन सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए जो योग्यता चाहिए वह नीतीश कुमार रखते हैं।
ललन सिंह ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम के रूप में देखना पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते उन्होंने यह बात बार बार कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी को परास्त करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। केंद्र की सत्ता से बीजेपी के हटने के बाद जिसको बनना होगा वह प्रधानमंत्री बन जाएगा।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश को पीएम मटेरियल बताने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो बात कही है वही बात हम भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में वह सारे गुण मौजूद हैं जो प्रधानमंत्री बनने के लिए होने चाहिए। नीतीश कुमार पीएम बनने की योग्यता रखते हैं लेकिन वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।