ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

नीतीश PM नहीं बने तो बिहार जैसे गरीब राज्य का कल्याण नहीं होगा, RJD बोली- देश और बिहार की जनता नीतीश कुमार की ओर देख रही है

21-Aug-2022 01:02 PM

GAYA: बिहार सरकार में मंत्री और आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव मंत्री बनने के बाद अपने गृह जिला के दौरे पर है। गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में उन्होने अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होने देश की जनता से एक अपील की। सुरेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विष्णु भगवान से मै कामना करता हूं कि हिंदूस्तान का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार हो।


नीतीश पीएम होंगे तब होगा कल्याण


सुरेंद्र यादव ने आगे कहा कि मै भगवान विष्णु से नीतीश कुमार के लिए कामना करने आया था, मै भगवान विष्णु और फल्गू माता से प्रार्थना करता हूं कि नीतीश कुमार को वो देश का प्रधानमंत्री बनाये, पूरा देश और बिहार नीतीश कुमार की ओर देख रहा है। अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश और बिहार का कल्याण होगा। बिहार जैसे गरीब राज्य का कल्याण तभी होगा जब नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे। विष्णु भगवान और फल्गू माता नीतीश कुमार को आर्शीवाद दे कि वो देश के प्रधानमंत्री बने।


सबसे अनुभवी नीतीश कुमार


बिहार में सत्तारूढ़ दल खासकर जेडीयू की ओर से कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल है। महागठबंधन बनने के बाद अब आरजेडी की ओर से भी नीतीश कुमार के पीएम बनने की मांग उठने लगी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यता है लेकिन केंद्र की राजनीति करने का फैसला उनका स्वयं का होगा। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और ससंदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कई बार कहा है कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यता है , वो 17 साल से बिहार के प्रधानमंत्री है और केंद्र में मंत्री भी रहा चुके है, शासन चलाने का उनसे ज्यादा अनुभव किसी में नहीं है।