ब्रेकिंग न्यूज़

तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Home / news / नीतीश पर नहीं होता किसी के संगति का असर, बोले करीबी मंत्री ....गठबंधन...

नीतीश पर नहीं होता किसी के संगति का असर, बोले करीबी मंत्री ....गठबंधन के दूर रहने के बाद भी नहीं रुका विकास का रफ्तार

18-Nov-2023 11:43 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की सत्ता से दूर होने के बाद से भाजपा लगातार नीतीश कुमार को लेकर हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता से लेकर प्रदेश स्तर के नेता लगातार सीएम नीतीश पर हमलवार हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नीतीश कुमार पर टिप्पणी कर संगति का असर होने की बातें कही थी। इसके बाद अब इसी को लेकर नीतीश कैबिनेट के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा पलटवार किया है। विजय चौधरी ने कहा कि - नीतीश पर किसी के संगति का असर नहीं होता है।


विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पर किसी की संगति का असर नहीं पड़ता है। वह जब भाजपा के साथ थे, उन पर उस पार्टी का असर नहीं पड़ा। भाजपा के लोग इसके गवाह हैं। नीतीश कुमार चाहे किसी दल या गठबंधन में रहें, वे कभी अपने मौलिक सोच एवं विचारों से समझौता नहीं करते।


उन्होंने कहा कि नीतीश ने जातीय गणना के चुनौतीपूर्ण कार्य को पहली बार सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। इनके आंकड़े के आधार पर दलितों, पिछड़े एवं अति-पिछड़ों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने का निर्णय किया।


उधर, जाति के गरीबों की पहचान कर उनके आर्थिक विकास की योजना बनाई। राज्य सरकार के इन निर्णयों से भाजपा बेचैनी महसूस कर रही है।


चौधरी ने कहा कि अभी तो बिहार से सीख लेकर पूरे देश में जातीय जनगणना कराकर दलितों, पिछड़ों-अति पिछड़ों के साथ सभी जाति के गरीबों के साथ न्याय कराना ही राष्ट्रीय विमर्श का मुद्दा है। जान-बूझकर गरीबों की हकमारी करने के लिए ही भाजपा राष्ट्रीय विमर्श के मुख्य मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार में गठबंधन बदल जाने पर भी बिहार की प्रगति की रफ्तार बाधित नहीं होती।