अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Nov-2020 03:54 PM
MADHUBANI : मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा के चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार पर हमला की निंदा JDU नेताओं के द्वारा की जा रही है. JDU की प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता प्रो. सुहेली मेहता ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि इस हमले की जितनी निंदा की जाए कम है. लोकतंत्र में विचारों की अभिव्यक्ति की सभी को स्वतंत्रता है, परंतु ऐसी घटनाओं के लिए सभ्य समाज मे कोई जगह नहीं. ये हमला जिसने भी किया है, निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता के कारण बिहार के गरीबों, दलितों, किसानों, मजदूर, एवं महिलाओं के लिए किये गए न्याय के साथ विकास पसंद नहीं हैं.
सुहेली मेहता ने कहा कि ये वो लोग हैं, जिन्हें शराबबंदी जैसे नेक काम पसंद नहीं हैं, ये वो लोग हैं जिन्हें गरीब के बच्चों और बेटियों को शिक्षा और नौकरियों में भागीदारी नहीं पसंद है इसलिए मैं बिहार के लोगों खासकर महिलाओं से अपील करती हूं कि बिहार में अमन चैन जारी रहे, इसके लिए शत प्रतिशत की संख्या में निकलकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
JDU विधायक ललन पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कल की घटना ने यह साबित कर दिया कि विरोधी दल बिहार में शांति नहीं चाहता है. लाल झंडे वाले से गठबंधन करके यह साफ हो गया कि आज से 15 साल पहले जिस तरह से नक्सलवाद का बोलबाला था और जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसी ताकतों को कुचलकर रख दिया था, वही माहौल फिर से लाने की कोशिश की जा रही है. हमारी बहन बेटियां आज स्कूल में निडर होकर पढ़ने जाती हैं, इस तरह के संकेत से पता चल रहा है कि विरोधी कैसा बिहार फिर से बनाने की कोशिश कर रहे है.