Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
23-Sep-2024 04:10 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में विपक्ष के विधायकों के साथ ही नहीं बल्कि कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की गई है। सीएम के गार्ड्स ने कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी धक्का देकर वहां से हटा दिया। मुख्यमंत्री के सामने यह सब होता रहा लेकिन उन्होंने गार्ड्स को रोकना मुनासिब नहीं समझा।
दरअसल, जहानाबाद में पटना-गया-डोभी फोरलेन पर कनौदी गांव के पास फोरलेन सड़क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्पा गांव में करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ सीएम के गार्ड्स ने बदसलूकी की और उन्हे धक्का देकर वहां से हटाने लगे।
गार्ड्स के धक्का देने के कारण कई पत्रकार नीचे गिर गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री के सामने ही हंगामा शुरू हो गया। हो हंगामा के बाद जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बीच बचाव करते हुए मामले को किसी तरह शांत कराया। नाराज पत्रकारों का कहना था कि जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज नहीं करने देना था तो जिला प्रशासन की तरफ से पास क्यों निर्गत किया गया था। मुख्यमंत्री के गार्ड्स द्वारा की गई बदसलूकी को लेकर जिले के मीडियाकर्मियों में गहरी नाराजगी है।