ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / केंद्रीय पैकेज पर नीतीश ने किया मंथन, एलान के पांच दिन बाद हर...

केंद्रीय पैकेज पर नीतीश ने किया मंथन, एलान के पांच दिन बाद हर पहलू पर की चर्चा

18-May-2020 05:25 PM

PATNA : कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है. उस पर नीतीश कुमार ने 5 दिन बाद आज मंथन किया. आर्थिक पैकेज के एलान के 5 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस पर विस्तार से विचार विमर्श किया है. राज्य सरकार ने तय किया है कि आर्थिक पैकेज का लाभ बिहार कैसे ज्यादा से ज्यादा ले पाए, इसको लेकर तुरंत नीति बनाई जानी चाहिए.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनरेगा में अधिकतम श्रम दिवस की सीमा को 100 से बढ़ाकर 200 करने और साथ ही साथ स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के बीमा से संबंधित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग भी केंद्र सरकार से की है. इसके अलावे केंद्र सरकार की तरफ से एग्रीकल्चर मार्केटिंग रिपोर्ट को लेकर जो नीति तय की गई है, उसमें 2006 में खत्म की गई एपीएमसी के मॉडल को बहाल करने के फैसले का स्वागत किया है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने जीविका समूह के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा देने की जरूरत बताई है.


केंद्र की तरफ से जारी किए गए आर्थिक पैकेज पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के उस लक्ष्य की याद दिलाई है. जिसमें यह तय किया गया था कि हिंदुस्तान की थाली में बिहार का एक व्यंजन जरूर हो. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस लक्ष्य को मखाना पूरा कर सकता है. कृषि रोड मैप का लक्ष्य मखाना के साथ-साथ शाही लीची और शहद प्रोडक्शन के क्षेत्र में असीम संभावनाओं के साथ पूरी की जा सकती हैं.