Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
28-Jan-2020 03:24 PM
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि बिहार समेत पूरे देश में CAA लागू हो चुका है. अब जिनको भी इस कानून पर आपत्ति है वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें. मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है और लोगों को कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिये. नीतीश ने आज फिर दुहराया कि वे बिहार में NRC लागू नहीं करेंगे.
लंबे अर्से बाद नीतीश ने किया प्रेस कांफ्रेंस
नीतीश कुमार ने कहा कि CAA पर प्रस्ताव पास करने वाले राज्य राजनीति कर रहे हैं. ये बिना मतलब की बात हो रही है. किसी राज्य को अधिकार नहीं है कि वो CAA को लागू नहीं करे. ये केंद्र सरकार का मामला है और संसद से CAA पास हो चुका है. नीतीश ने कहा कि इस मसले पर राजनीति करने वाले सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिये. समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश से बचना चाहिये. मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है और लोगों को इंतजार करना चाहिये कि सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला सुनाता है.
NPR में हो सुधार
नीतीश कुमार ने कहा कि NPR 2011 से ही अमल में है. इस साल भी उसका काम हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार को इसमें सुधार करना चाहिये. NPR में कुछ नये सवाल जोड़ दिये गये हैं. जैसे लोगों से उनके माता-पिता का जन्म की तारीख बताने को कहा जा रहा है. ऐसे चार-पांच सवाल हैं जिनका जवाब देना गरीब लोगों के लिए बेहद मुश्किल होगा. केंद्र सरकार को इन सवालों को NPR से हटाना चाहिये.