ब्रेकिंग न्यूज़

बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल

Home / news / नीतीश कुमार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे: RJD विधायक सुधाकर सिंह...

नीतीश कुमार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे: RJD विधायक सुधाकर सिंह का बड़ा हमला, कहा-सिर्फ झूठ बोलते हैं नीतीश, किसानों से मांगा समर्थन

17-Jan-2023 07:21 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

KHAGARIA: पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने आज फिर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. सुधाकर सिंह ने कहा-नीतीश कुमार किसानों को लेकर सिर्फ झूठ बोल रहे हैं. ऐसी सरकार को ठीक करने की जरूरत है. अगर बिहार के किसान साथ दें तो नीतीश कुमार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे।


शराब की होम डिलेवरी हो सकती है पर खाद-बीज की नहीं

सुधाकर सिंह मंगलवार को खगड़िया में किसानों की सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने नीतीश कुमार पर बेहद तीखा हमला बोला. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार जैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कहीं नहीं है. यहां हर घर में शराब की होम डिलेवरी हो सकती है लेकिन खाद-बीज की होम डिलेवरी नहीं हो सकती. बिहार के किसान खाद औऱ बीज के लिए मर रहे हैं और सरकार के मुखिया अपना गुणगान करने में लगे हैं।


सिर्फ झूठ बोलते हैं नीतीश

सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा किया. नीतीश कुमार ने बिहार में कृषि रोड मैप जारी किया. इसका बजट 3 लाख 10 हजार करोड़ का बनाया गया. बिहार के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कृषि रोड मैप के जरिये बिहार में अनाज के उत्पादन को 1 करोड़ 80 लाख टन से बढ़ाकर 3 करोड़ टन कर दिया जायेगा. लेकिन 3 लाख 10 हजार करोड़ खर्च करने के बाद हालत ये है कि बिहार में अनाज का उत्पादन 1 करोड 79 लाख टन हो गया. यानि अनाज का उत्पादन और घट गया।


सुधाकर सिंह ने कहा कि अब नीतीश कुमार कह रहे हैं कि हम कृषि रोड मैप-4 लायेंगे. इससे पहले कृषि रोड मैप-1, 2 और 3 पूरा हो चुका है. बिहार के किसानों को पता ही नहीं चला कि कृषि रोड मैप कहां लागू हुआ औऱ सरकार कह रही है कि हमने तीन कृषि रोड मैप पूरा कर लिया. सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सिर्फ आंकड़ों की फर्जी खेती करती है।


नीतीश कुमार ने कहा था कि हर खेत तक पानी पहुंचायेंगे. कितने खेत तक पानी पहुंचाया गया ये सरकार जवाब दे. किसानों को बिजली से सिंचाई के लिए कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है. सरकार ने किसानों के लिए सुविधा एप बनाया था लेकिन वह डेढ़ साल से काम ही नहीं कर रहा है. इस राज्य में एक एप नहीं चल रहा है और आप कह रहे हैं कि हम बिहार को बदल देंगे. आप झूठ बोल रहे हैं, आप लोगों को छल रहे हैं।


बिहार में लूट का मॉडल है

सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों से अनाज खरीद के नाम पर पूरी तरह से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. मैंने सरकार को सैकड़ों उदाहरण दिये लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. किसानों के नाम पर बिहार में लूट का मॉडल चल रहा है. यहां लूट तंत्र को बढिया से डिजायन किया गया है. यहां तमाम गड़बड़ी सत्ता के संरक्षण में हो रही है, सत्ता संरक्षित गड़बड़ी को कौन पकड़ेगा।