ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

BJP में शामिल हो रहे हैं अजय आलोक, पिछले साल ही JDU ने किया था पार्टी से बाहर, लगा था ये आरोप

BJP में शामिल हो रहे हैं अजय आलोक, पिछले साल ही JDU ने किया था पार्टी से बाहर, लगा था ये आरोप

28-Apr-2023 09:53 AM

By First Bihar

DELHI : लगभग 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद अब जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने अपना नया ठिकाना तलाश लिया है। अजय आलोक का नया ठिकाना भारतीय जनता पार्टी है। वह आज आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता लेने वाले हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में आज अजय आलोक बीजेपी में शामिल हुए। भाजपा कार्यालय में सुबह 11:00 बजे आयोजित होने वाली मिलन समारोह में जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता भाजपा की सदस्यता किया। इससे पहले जेडीयू के तरफ से इनके ऊपर पार्टी फोरम से बाहर जाकर बयानबाजी करने के आरोप में एक्शन लिया गया था और पार्टी से बाहर कर दिया गया था।


मालूम हो कि, अजय आलोक सार्वजनिक फ़ोरम और डिबेट में बीजेपी की तरफ़दारी किया करते थे. कुछ मौक़ों पर उन्होंने पार्टी लाइन से अलग भी बयान दिया था। अजय आलोक खुद डॉक्टर हैं और उनके पिता डॉक्टर गोपाल सिन्हा भी बिहार के जाने माने डॉक्टर हैं. वे बीएसपी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इनके ऊपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बीते साल जून में अजय आलोक सहित चार नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था। अजय आलोक टीवी चैनलों पर होने वाले डिबेट के वे चर्चित चेहरे थे।  


आपको बताते चलें कि, जेडीयू से निकाले जाने के बाद अजय आलोक ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद मुझे मुक्त करने के लिए’।  उन्होंने ट्विटर पर नीतीश कुमार और ललन सिंह को भी ट्वीट किया है।