गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
15-Dec-2023 12:06 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वाराणसी रैली कैंसिल हो गई है। उनकी रैली को लेकर काफी सियासी हलचल भी देखने को मिल रही है। पहले पता चला था कि उनकी व्यस्तता के कारण सभा को रद्द कर किया गया।लेकिन अब इसमें बुलडोजर का एंगल सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार की राह में उत्तर प्रदेश का बुलडोजर रोड़ा बन रहा है।
दरअसल, वाराणसी में अब 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा नहीं होगी। इस बात की जानकारी बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश जदयू के प्रभारी श्रवण कुमार ने दी है। इसके बाद अब अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां इस मामले में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि- अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खड्यंत्र था। इसलिए हमने जहां जगह तय थी उस कैंपस में हमें रैली करने से रोका गया।
इसके आगे उन्होंने कहा कि- वाराणसी में जिनके कैंपस में प्रोग्राम था। वहां के प्रिंसिपल ने हाथ उठाकर कहा कि हम बुलडोजर नहीं चलवाना चाहते हैं। इसलिए रैली नहीं हो सकती यहां, अगर मुख्यमंत्री की सभा हुई तो उनका नुकसान हो जाएगा। लेकिन, अब हम जनता से सवाल करेंगे की उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार की सभा होनी चाहिए या नहीं? जनता की अनुमति मिलने के बाद ही सभा के लिए जगह और तिथि तय होगी। लेकिन, इतना तय है की रैली होगी।
उन्होंने कहा कि- मैं बनारस पहुंच गया था। इस रैली में लगभग 5 लाख जनता बनारस आ रही थी। हकीकत तो यह है कि बीजेपी को डर था और हमने अरेंजमेंट कर लिया था। इसलिए कैंसिल कर दिया गया। लेकिन, बनारस की रैली को कोई नहीं रोक सकता और यह रैली तो हो कर रहेगा। यहां लोगों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था।
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि असल में वाराणसी में नीतीश कुमार को सुनने के लिए भीड़ नहीं जुट रही थी। इसलिए जदयू ने इसे स्थगित कर दिया। उत्तर प्रदेश क्या, देश के किसी भी हिस्से में किसी व्यक्ति की सभा पर रोक नहीं है। जदयू बहाना कर रहा है।