ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / नीतीश के मंत्री का जमकर विरोध, 'मंत्री जी चोर हैं' के लगे नारे,...

नीतीश के मंत्री का जमकर विरोध, 'मंत्री जी चोर हैं' के लगे नारे, सरेआम मिनिस्टर के बॉडीगार्ड ने युवक को पीटा

18-Sep-2020 04:22 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. विधायक और मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ जनसंपर्क कर रहे है. इस दौरान नेताओं को आम जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है. नीतीश सरकार में कृषि मंत्री प्रेम कुमार का एक बार फिर से लोगों ने विरोध किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.




कृषि मंत्री प्रेम कुमार का इसबार विरोध कहीं और नहीं बल्कि उनके ही विधानसभा क्षेत्र गया में किया गया है. मंत्री जी किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर गया जा रहे थे. इस दौरान बीच सड़क पर एक युवक उनका विरोध करने लगा. युवक ने सड़क पर नारेबाजी शुरू कर दी. वह जोर-जोर से 'प्रेम कुमार हाय-हाय' और 'हमारा नेता चोर है, गया का विधायक चोर है' चिल्लाने लगा.


राहुल राज यादव नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "बिहार सरकार में मंत्री एवंम 30 सालों से गया के विधायक प्रेम कुमार जी का कल रात गया के मंगला गौरी में विरोध हुआ। लेकिन विरोध करने पे उनके सुरक्षा गार्ड ने हाथ क्यों चलाई?" दरअसल इस वीडियो में कृषि मंत्री का काफिला दिखाई दे रहा है. वीडियो में मंत्री के एस्कॉर्ट गार्ड युवक की पिटाई करते हुए भी नजर आ रहे हैं.


राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि "मुँह छुपाते घूमने वाले मंत्री प्रेम कुमार जी, अपने सुरक्षाकर्मियों को प्रेम सिखाओ और लोकतंत्र व कानून का पाठ भी! खुद भी थोड़ा सीख लें! हताश और निराश जनता अब तो हर जगह रास्ता रोककर विरोध करेगी! बिना जिम्मेदारी के सत्ता खूब भोगे, अब जनाक्रोश भोगने का समय आया!"