पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
17-Jan-2020 07:13 PM
PATNA: जिस मानव श्रृंखला को लेकर नीतीश कुमार कई जिलों में जल जीवन हरियाली यात्रा के दौरान लोगों से सफल बनाने की अपील की थी. इसको अब फ्लॉप करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. 19 जनवरी से पहले ही आज ट्विटर पर #Boycott19JanHumanChain ट्रेंड कराया जा रहा है. इसको लेकर 8 हजार से अधिक लोगों ने बायकॉट करने के लिए ट्वीट किया है.
कई दल और संगठनों के किया है विरोध
इस बायकॉट में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी साथ हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि’’नीतीश जी हमारी सरकार ने नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देने का फ़ैसला लिया था पर आपके हठ के कारण आज नियोजन शिक्षकों के परिवार का भविष्य अधर में हैं और आपको अपने मानव शृंखला की पड़ी है,आधे पेट से कोई शिक्षक बच्चों को कैसी शिक्षा देगा?’’ इसके अलावे महागठबंधन के कई दलों ने भी मानव श्रृंखला का विरोध किया है. बिहार के कई शिक्षक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर इसका विरोध कर रहे हैं.
बता दें कि गांधी मैदान में मानव शृंखला का मुख्य कार्यक्रम होगा. यहां बनने वाले बिहार के नक्शे से राज्य की चारों दिशाओं में लाइन बनेगी. पटना जिले में 708 किमी लंबी शृंखला बनेगी. प्रत्येक एक किमी पर पेयजल और मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी. मैदान के गेट नंबर 1 से आयोजक और प्रशासन को प्रवेश मिलेगा. गेट नंबर 12 से मीडिया प्रतिनिधियों और गेट नंबर 13 से पास वाले लोग प्रवेश करेंगे. पास के माध्यम से करीब 5000 लोगों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी. पटना जिले में 708 किमी बनने वाली लंबी मानव शृंखला का रूट राजेंद्रपुल मोकामा से कोईलवर पुल बिहटा तक 167 किमी का मेन रूट, 256 किमी का सब रूट और 285 किमी का अन्य रूट होगा.