ब्रेकिंग न्यूज़

Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ

नीतीश का नेतृत्व BJP के लिए मजबूरी, मंत्री सम्राट चौधरी बोले.. 2025 में हमारा मुख्यमंत्री होगा

नीतीश का नेतृत्व BJP के लिए मजबूरी, मंत्री सम्राट चौधरी बोले.. 2025 में हमारा मुख्यमंत्री होगा

26-Jul-2021 10:14 AM

PATNA : नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना बीजेपी की मजबूरी है. यह कहना है बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का. बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने दिल की बात कह दी है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगर बीजेपी साल 2015 में चुनाव नहीं हारी होती तो आज मुख्यमंत्री हमारा होता. सम्राट चौधरी ने कहा कि आज परिस्थितियां चाहे जो भी हो मजबूरी में हमने दूसरे का नेतृत्व कबूल किया है.


मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि हमें अपने संगठन को इतना मजबूत करना है कि साल 2025 में बीजेपी का मुख्यमंत्री हो. सम्राट चौधरी हाजीपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से बोल रहे थे. उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर हमें अपना संगठन इतना मजबूत बनाना है कि फिर दूसरे के नेतृत्व की आवश्यकता ना पड़े.


सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर 2015 का चुनाव हमारे नहीं होते तो हम गठबंधन में नहीं जाते. आज हमें दूसरे के नेतृत्व को कबूला पड़ा है. इसका मतलब यह है कि हमें नीचे के संगठन को मजबूत करना होगा.



सम्राट चौधरी का यह बयान इस बात का बड़ा संकेत है कि बीजेपी भविष्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व को नहीं कबूल करने वाली. नीतीश कुमार के लिए बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री के तौर पर शायद यह आखिरी पारी है. सम्राट चौधरी बीजेपी के थिंकटैंक माने जाने वाले नेताओं के करीबी माने जाते हैं. सम्राट चौधरी नए हाजीपुर में जो कुछ कहा है, उसका अंदाजा शायद जेडीयू नेताओं को भी है.


यही वजह है कि पिछले दिनों जेडीयू की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अपने दम पर जेडीयू को मजबूत बनाने की अपील की थी. बिहार में विधानसभा चुनाव बीते साल ही हुए हैं. अगले चुनाव में अभी चाहे 4 साल का लंबा वक्त है. लेकिन इसके बावजूद जेडीयू और बीजेपी के नेता जिस तरह बयान दे रहे हैं. वह इस बात का बड़ा संकेत माना जा सकता है कि नीतीश के नेतृत्व पर बीजेपी के अंदर कहीं न कहीं बेचैनी है.