ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बाढ प्रभावित इलाके के कर्जदारों को बैंकों से मिली राहत, कर्ज वसूली रूकी,...

बाढ प्रभावित इलाके के कर्जदारों को बैंकों से मिली राहत, कर्ज वसूली रूकी, 10 हजार का नया लोन भी मिलेगा

28-Aug-2019 06:44 PM

By 9

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की पहल पर बैंकों ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों के कर्जदारों को राहत दे दी है. उन्हें कर्ज चुकाने के लिए दो साल का और समय मिल गया है. इस साल कर्ज की वसूली नहीं होगी और जिन्हें जरूरत होगी उन्हें बैंक 10 हजार का नया लोन भी देगा. डिप्टी सीएम के साथ बैंकर्स की बैठक में ये फैसला लिया गया. कर्जदारों को राहत डिप्टी सीएम के साथ बैंकर्स की हुई बैठक में बिहार के बाढ प्रभावित 13 जिलों के कर्जदारों को लोन के भुगतान के लिए दो साल का अतिरिक्त समय मिल गया. बैंकों ने उनके लोन चुकाने के समय को दो साल के लिए बढ़ा दिया. इस दौरान लोन पर उन्हें सिर्फ चार प्रतिशत का ब्याज देना होगा. बैंकों ने एक साल के लिए कर्ज की वसूली रोक दी है. किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये नया लोन भी दिया जायेगा. वहीं जिसे जरूरत होगी उसे बैंक 10 हजार का उपभोक्ता कर्ज यानि कंज्यूमर लोन देगी. इसके लिए गारंटी की जरूरत नहीं होती. डिप्टी सीएम ने कहा-कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बाढ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी. बिहार के 13 जिलों में 1 करोड़ 4 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. सरकार 21 लाख 70 हजार परिवारों को 6-6 हजार रूपये की आर्थिक मदद कर चुकी है. आगे भी उनकी मदद की जायेगी. डिप्टी सीएम के साथ हुई बैठक में सरकारी अधिकारियों के साथ साथ स्टेट बैंक, पीएनबी, सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ बड़ोदा के अधिकारी मौजूद थे.