बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
01-Mar-2020 07:09 AM
PATNA : जेडीयू के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन के मौके पर बड़ा तोहफा देने वाले हैं. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है और पटना के गांधी मैदान में जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है. राज्य के कोने-कोने से जेडीयू कार्यकर्ता पटना पहुंच चुके हैं. पार्टी का अनुमान है कि आज के सम्मेलन में तकरीबन दो लाख कार्यकर्ता गांधी मैदान में मौजूद रहेंगे.
ऐसा दूसरी बार होगा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर उनकी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इसके पहले साल 2015 में भी जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन 1 मार्च को ही आयोजित किया गया था. 2015 में भी बिहार के विधानसभा चुनाव हुए थे और यह साल भी चुनावी है. पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना होगा राजधानी पटना में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. राजधानी में जगह-जगह कार्यकर्ताओं को हराने का इंतजाम किया गया और मंत्री से लेकर विधायक और छोटे नेताओं ने कार्यकर्ताओं की जोरदार मेजबानी की है.
नीतीश कुमार अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से मिलने वाले इस तोहफे को देखकर गदगद होंगे. गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी जितनी ज्यादा होगी नीतीश के लिए बर्थडे का गिफ्ट उतना ही बड़ा होगा. नीतीश कुमार गांधी मैदान में अपने कार्यकर्ताओं को यह बताएंगे कि चुनावी साल में सरकार की तरफ से किए गए काम का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच कैसे जाएं.