ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश की यात्रा पर रूडी का तंज, कहा- विकास में व्यवधान उत्पन्न कर...

नीतीश की यात्रा पर रूडी का तंज, कहा- विकास में व्यवधान उत्पन्न कर समाधान के लिए घूम रहे CM

06-Jan-2023 06:09 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: एक निजी कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा और कल से शुरू होने वाले जातिगत जनगणना को लेकर हमला बोला है। रूडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जरूर बिहार में जातिगत जनगणना कराएं लेकिन उसमें एक कॉलम यह भी जोड़े कि जो चार करोड़ लोग बिहार से पलायन कर चुके है, वे किस जाति के हैं।


राजीव प्रताप रूढ़ी ने नीतीश कुमार की समाधान यात्रा और जातीय जनगणना पर एक साथ तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जातीय जनगणना से उन्हें कोई आपत्ति नही है लेकिन इसमें यह कॉलम भी जोड़ना चाहिए कि बिहार से जो चार करोड़ लोग पलायन कर चुके है उसमे कौन किस जाति से हैं और किस जिले के लोग हैं। नीतीश के समाधान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य के विकास में व्यवधान उत्पन्न किया है जिसके समाधान के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।


वहीं नीतीश के प्रधानमंत्री उम्मीदवारी पर रूडी ने कहा कि देश का भ्रमण करने के लिए नीतीश कुमार नया हवाई जहाज खरीद रहे हैं लेकिन जब वे आज तक बिहार में हवाई जहाज उतरने की व्य्वस्था नहीं कर सके तो आगे क्या कर पाएंगे। वहीं अगड़े और पिछड़े की राजनीति पर चर्चा करते हुए रूढ़ी ने कहा कि नीति आयोग के मुताबिक जब बिहार पिछड़ा हुआ राज्य है तो यहां कोई फॉरवर्ड कैसे हो सकता है।