ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

नीतीश की तस्वीर के साथ मैदान में उतरे RJD विधायक, अब तीर थामने की बारी

17-Feb-2020 03:35 PM

MUZAFFARPUR: बार-बार नीतीश कुमार का गुणगान करने वाले लालू यादव की पार्टी आरजेडी के विधायक महेश्वर यादव अब खुल कर पार्टी की खिलाफत करते दिख रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि की मौके पर विधायक नीतीश कुमार की तस्वीरों से सजे मंच पर अवतरित हुए। मंच पर आरजेडी विधायक ने जता और बता दिया कि वे जल्द ही लालटेन का साथ छोड़ तीर की कमान संभालने जा रहे हैं। 


मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के कांटा कॉलेज में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि के मौके पर आरजेडी विधायक महेश्वर यादव ने  समाजवादी जन संघर्ष मोर्चा तले नीतीश का बैनर-पोस्टर लगा कर सभा की। मंच पर लगे नीतीश कुमार की दो तस्वीरों के बहाने एक बार फिर इलाके में  राजनीति परवान पर दिखी। आरजेडी विधायक महेश्वर य़ादव के नीतीश प्रेम के एक बार फिर दर्शन होने के बाद चर्चा होने लगी कि अब विधायक जी जल्द ही जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। साथ ही लोग ये भी चर्चा करते दिखे कि विधायक जी नीतीश के साथ जाने से पहले विधानसभा के लोगों का मूड भांपने में लगे हुए हैं, विधायक जी आरजेडी छोड़ने से पहले जेडीयू के तीर के निशान के साथ खुद को परखते दिख रहे हैं। 


बता दें कि महेश्वर यादव वहीं विधायक है जो आरजेडी के अंदर रह कर बार-बार तेजस्वी यादव को नसीहत देते दिखते हैं। नीतीश की योजनाओं का समर्थन करते हैं। उनके बनाए मान श्रृंखला में खड़े भी होते हैं। अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है विधायक जी खुद को जेडीयू की कसौटी से कसते हुए दिख रहे हैं। वे पाला बदलने से पहले कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते ।