ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल

नीतीश की 'समाधान यात्रा' को संजय जायसवाल ने 'समय पास यात्रा' बताया, कहा-इसे नाटक से ज्यादा मैं कुछ नहीं मानता

नीतीश की 'समाधान यात्रा' को संजय जायसवाल ने 'समय पास यात्रा' बताया, कहा-इसे नाटक से ज्यादा मैं कुछ नहीं मानता

10-Jan-2023 01:27 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने समय पास यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि मैं इसे नाटक से ज्यादा कुछ नहीं मानता। मुख्यमंत्री ने जितने भी जिले का दौरा किया उनमें से एक भी जिले की समस्या का समाधान नहीं किया गया। यूं कहे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार की समस्या का कोई समाधान नहीं किया।  उल्टे दोनों मिलकर समस्या को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में आज भी लोग खाद के लिए लाइन लगने को मजबूर हैं। जबकि 13 लाख 80 हजार बोरा यूरिया बिहार में उपलब्ध है। ऐसे में किस परिस्थिति में यूरिया नहीं मिल रहा है। यह नीतीश सरकार को बताना चाहिए।


वही हाल प्रदेश के युवाओं का भी है आज भी बिहार के युवा रोजगार के इंतजार में बैठे हैं। पांच हजार नौकरियां प्रोफेसर की बाकी है बिहार में किसी भी यूनिवर्सिटी में पर्याप्त प्रोफेसर नहीं है। जिससे पठन पाठन पर खासा असर पड़ रहा है। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में कही भी प्रश्न पत्र लिक होता है तो लिक करने वाले वाला नालंदा में मिलता है। उत्तर प्रदेश में भी प्रश्न पत्र लिक नालंदा के व्यक्ति ने किया। मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला भी नालंदा के व्यक्ति के द्वारा किया गया। बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम इस मामले पर भी ध्यान दें। पर्यटन छोड़कर बिहार के छात्रों के भविष्य की रक्षा करे। फिर किसी परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक ना हो इसकी चिंता करे।


संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के किसानों को यूरिया दिलाने का काम करें। शिक्षक अभ्यर्थी आज भी नौकरी का इंतजार में बैठे हैं जरा उनकी भी चिंता करे। बिहार में व्यापार और उद्योग बढ़ाने का काम करे। अपने तो कुछ करेंगे नहीं लेकिन केंद्र सरकार जलमार्ग बनाएगी तो बनने नहीं देंगे। राष्ट्रीय राज्य मार्ग बनाएगी तो जमीन नहीं देंगे। ओडिशा काफी पिछड़ा हुआ था आज पूरे देश के बच्चे वही पढ़ने जाते हैं। बड़े भाई और छोटे भाई ने मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया है। संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश जी का अंत निश्चित है।