Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
13-Apr-2024 03:33 PM
By First Bihar
GAYA : गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा रहा है। लगातार क्षेत्र में उनके विरोध की तस्वीरें औऱ वीडियो सामने आ रही हैं। अब एक और नया मामला सामने आ गया है। मांझी के लिए प्रचार करने आज नीतीश कुमार गया पहुंचे थे। उस सभा में पहुंची महिलाओं ने कहा कि 250 रुपये देने का वादा कर उन्हें सभा में बुलाया गया था लेकिन नीतीश कुमार के जाने के बाद पैसे नहीं मिले।
क्या कहा महिलाओं ने ?
नीतीश कुमार की सभा आज गया लोकसभा क्षेत्र के बाराचट्टी में थी। बाराचट्टी में नीतीश की सभा के बाद कई महिलायें सभा स्थल पर ही खड़ी थीं। फर्स्ट बिहार की टीम ने उन महिलाओं से पूछा कि सभा खत्म होने के बाद भी वे यहां क्यों खड़ी हैं। उनका जवाब था कि पैसे का इंतजार कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि वे बाराचट्टी क्षेत्र के मनियातारी गांव की रहने वाली हैं। उन्हें ढ़ाई सौ रुपये देने की बात कर सभा में बुलाया गया था। लेकिन सभा खत्म होने के बाद सारे नेता निकल गये। कोई पैसे दे ही नहीं रहा है।
महिलाओं ने बताया कि वे भी मुशहर जाति से आती हैं। वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती हैं। उन्हें पैसे देने का भरोसा देकर बुलाया गया और पैसा दिया ही नहीं गया। ऐसे में आज उनके घर चुल्हा कैसे जलेगा, इसका पता नहीं।
वैसे नीतीश कुमार ने आज जीतन राम मांझी के लिए बाराचट्टी में काफी प्यार दिखाया। ज्यादा दिनों की बात नहीं है जब बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को तू-तड़ाक करते हुए जमकर जलील किया था। लेकिन आज नीतीश ने लोगों के बीच उन्हें जिताकर संसद भेजने की अपील की। उधर, जीतन राम मांझी ने भी रंग बदल लिया। उन्होंने कहा कि आज उनकी जो भी पहचान है, वह नीतीश कुमार की ही देन है। न नीतीश कुमार मुझे मुख्यमंत्री बनाते और न मैं यहां तक पहुंच पाता। नीतीश कुमार आज हमें आशीर्वाद देने पहुंचे हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।