Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
15-Jun-2022 08:13 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कोरोना जांच और टीकाकरण को लेकर सख्त रुख अपनाया था। नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को इस मामले पर एक्टिव रहने के लिए कहा तो उसका असर भी दिखने लगा है। सीएम की मुस्तैदी का ही असर है कि बिहार में अब एक बार फिर से कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ विभाग के सक्रियता का ही असर है कि पहले से ज्यादा संक्रमित अब बिहार में मिलने लगे हैं।
कोरोना जांच अभियान के तहत मंगलवार को पटना में 17 समेत राज्यभर में 26 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 33 हजार 19 सैंपल की कोरोना जांच की गयी। राज्य में कोरोना संक्रमण की मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 0.020 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस दौरान राज्य में 17 कोरोना संक्रमण 98.50 फीसदी रही। इस दौरान किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में कोरोना के 135 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना के अतिरिक्त गया, मधेपुरा में 2-2, खगड़िया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण और पश्चिमी चंपारण एक एक मरीज मिले।
दिल्ली-मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पटना के अस्पतालों की तैयारी पुख्ता की जाने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों से संबंधित समीक्षा की। अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर ने बताया कि 35 बेड का कोविड वार्ड तैयार है। इसमें 18 आईसीयू बेड गंभीर मरीजों के लिए तैयार हैं। ऑक्सीजन आपूर्ति से लेकर दवाइयों की भी पूरी व्यवस्था पीएमसीएच में है। कहा 20 केएल क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। अगले एक सप्ताह में 20 केएल का एक और क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा।
विभागीय समीक्षा में जहानाबाद में कोरोना जांच व कोविड टीकाकरण में बरती जा रही लापरवाही के कारण रतनी फरीदपुर और सिकरिया प्रखंडों में स्थित अस्पतालों के चिकित्सा पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से विभागीय मुख्यालय में तलब किया गया और जहानाबाद के सिविल सर्जन को जमकर फटकार लगायी गयी। इसके साथ ही भोजपुर के सिविल सर्जन को भी जांच नहीं बढ़ाने पर कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी गयी।