ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार JEE Mains 2026 में बिहार के शुभम ने किया कमाल,100 पर्सेंटाइल के साथ बने बिहार टॉपर, इसी बहाने विस स्पीकर को सरकार से मिली बधाई; पढ़िए पूरा वाकया

नीतीश की मेहरबानी से सरकारी बंगले में रह रहे मुकेश सहनी एहसान भूले.. JDU को ही तोड़ना शुरू कर दिया

नीतीश की मेहरबानी से सरकारी बंगले में रह रहे मुकेश सहनी एहसान भूले.. JDU को ही तोड़ना शुरू कर दिया

21-Jul-2022 09:12 AM

PATNA : राजनीतिक विश्वसनीयता का संकट झेल रहे मुकेश सहनी ने अब जेडीयू को डैमेज करना शुरू कर दिया है। एनडीए से बेदखल किए जाने के साथ मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटा दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी मुकेश सहनी से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि उसने वीआईपी के सभी विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा दिया। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहीं ना कहीं सहनी के साथ नजर आए थे। मुकेश सहनी को लेकर नीतीश का सॉफ्ट कॉर्नर ही है जिसकी वजह से मंत्री पद जाने के बावजूद सहनी अभी सरकारी बंगले में बने हुए हैं। यह बात भूलना नहीं चाहिए कि नीतीश कुमार की नजर टेढ़ी होते ही आरसीपी सिंह का बंगला चला गया था लेकिन मुकेश सहनी उसी बंगले के ठीक पास वाले बंगले में अभी भी आशियाना बनाए बैठे हैं, तो वजह केवल एक है कि नीतीश कुमार की मेहरबानी मुकेश सहनी पर है।


सीएम नीतीश की मेहरबानी का भी असर मुकेश सहनी पर नहीं दिखा। बीजेपी को दम भर कोसने वाले मुकेश साहनी में अब जनता दल यूनाइटेड को भी डैमेज करना शुरू कर दिया है। मुकेश सहनी की नजर जेडीयू के ऐसे नेताओं पर है जिन्हें वह अपनी पार्टी में शामिल करा सकते हैं। इसी कड़ी में मुकेश सहनी ने गोपालगंज से आने वाले कुछ नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल भी कराया है। सहनी इस दौरान बीजेपी और जेडीयू दोनों पर हमलावर नजर आए हैं। जेडीयू को खरी-खोटी सुनाते वक्त सहनी यह भी भूल गए कि नीतीश कुमार की मेहरबानी सही उनके पास अभी सरकारी बंगला है।


जेडीयू को लेकर मुकेश साहनी के रवैया से अब नीतीश कुमार की पार्टी के नेता भी परेशान हैं। जेडीयू के शीर्ष नेताओं को ऐसा लगने लगा है कि मुकेश सहनी के साथ नरम रुख अख्तियार करना भारी पड़ सकता है। जेडीयू के नेता यह नहीं भूले हैं कि मुकेश सहनी किस तरह महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हुए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले महागठबंधन की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव का विरोध कर दिया था जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान हुआ। तब मुकेश सहनी ने तेजस्वी पर आरोप लगाया था कि उनकी पीठ में छुरा घोंपा गया है। मुकेश सहनी के साथ सबसे बड़ी समस्या उनकी रराजनीतिक विश्वसनीयता को लेकर है और भारतीय जनता पार्टी भी इसका परिणाम भुगत चुकी है। जिस बीजेपी ने मुकेश सहनी को बिहार में मंत्री बनवाया उनकी पार्टी के 4 विधायकों की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, उसी बीजेपी के खिलाफ सहनी उत्तर प्रदेश में अपना झंडा लेकर उतर गए। योगी सरकार के ऊपर खूब हमले बोले, नतीजा यूपी का चुनाव खत्म होते ही बीजेपी ने सहनी को ठिकाने लगा दिया। लेकिन अब सहनी के निशाने पर नीतीश कुमार हैं और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड है। ऐसे में देखना होगा कि सहनी का सरकारी बंगला कब तक बच पाता है।