गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Dec-2023 06:32 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं है, इसलिए राज्य की जनता को बचाने के लिए बिहार में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू हो।
दरअसल, हम संरक्षक जीतन राम मांझी रविवार को जहानाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने केंद्र से बड़ी मांग कर दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तो एक तरह से अपनी मानसिक स्थिति को खो दिया है। मुख्यमंत्री क्या बोलते हैं उन्हें पता नहीं होता है।
मांझी ने कहा कि हाल के कई पब्लिक मीटिंग में उन्हें बोलने नहीं दिया गया। उनके बोलने पर पाबंदी लगा दी गई है, इसलिए बोलने से मना कर दिया गया है कि क्या बोल देंगे उसका कोई हिसाब नहीं है। सब लोग जान गए हैं कि उनका दिमाग अब ठीक नहीं है, इसलिए अगर बिहार की 13 करोड़ जनता को बचाना है तो बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू कर नीतीश कुमार को हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश कुमार झूठे लोग हैं और हमेशा झूठी बात करते हैं। ये लोग सिर्फ बात करते हैं, काम कुछ नहीं करते। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जाति की बात कहकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे रहते हैं। दोनों का समाज और बिहार से कोई मतलब नहीं है। बता दें कि पूर्व सीएम मांझी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर वृद्धा आश्रम का शिलान्यास करने जहानाबाद पहुंचे थे।