ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

नीतीश की यात्रा पर RCP ने उठाया सवाल, कहा - सिर्फ घूमने से नहीं होता समाधान, लोगों की समस्या नहीं सुनते नीतीश

02-Feb-2023 03:27 PM

By First Bihar

SAEIKHPURA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम की इस यात्रा का आज 16 वां दिन है, आज वो सहरसा में मौजूद हैं और वहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। वहीं, सीएम की इस यात्रा को लेकर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सीएम का यह यात्रा महज एक पिकनिक है, इसमें कोई भी समाधान नहीं हो रहा है। 


दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शेखपुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे और इसी दौरान जब उनसे सीएम की यात्रा को बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दर्ज करवाते हुए कहा कि, नीतीश कुमार अब बिहार के लिए बोझ हो गए हैं।  उनकी इस यात्रा से कोई भी फायदा नहीं होना बाला है। बिहार की जो समस्या है उसका समाधान कोई यात्रा से नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एक बैठक होनी चाहिए, लोगों से सीधा जुड़ना चाहिए,आम लोगों से मिलकर उनकी बातें सुननी चाहिए तभी कुछ मतलब बनता है। 


इसके आलावा जब उनसे केंद्र सरकार के तरफ से पेश किए गए आम बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,  यह बजट काफी बेहतर है और इससे सभी वर्गों को इससे फायदा होगा। आज देश अर्थव्यवस्था के मसले पर पांचवें पायदान पर है जो अपने आप में काफी खुशी की बात है। इस बजट से महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक फायदा हुआ है। 


वहीं, खुद के भाजपा में शामिल होने के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, फिलहाल वो इसको लेकर कुछ भी विचार नहीं कर रहे हैं। अभी खुद को जेडीयू से अलग करने के बाद अभी वो बिहार के लोगों और अपने समर्थकों से मिल रहे हैं और उनकी समस्यों को सुन रहे हैं। फिलाहल अगली रणनीति क्या होगी इसको लेकर चर्चा की जा रही है।