NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
13-Dec-2021 11:47 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे. कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोग अपनी समस्याएं सुना रहे हैं. आज शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वित्त और श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई हो रही है. ज्यादातर मामले स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े आ रहे हैं.
कोरोना से मौत के बाद मुआवजा नहीं मिलने का कई मामला सामने आया. जिस पर सीएम नीतीश ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि कैसे चूक हो जा रही है. खबर लिखे जाने तक इस तरह के 12 मामले आ चुके हैं. नीतीश कुमार के अधिकारी उनके सामने झूठ बोल रहे हैं. इसको लेकर नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक भी की थी.
स्वास्थ्य और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बाद सबसे अधिक शिकायतें समाज कल्याण विभाग से जुड़ी समेकित बाल विकास परियोजना (आंगनबाड़ी) की आईं. कई लोगों ने आंगनबाड़ी और आइसीडीएस के कार्यालय में गलत तरीके से बहाली की शिकायत की. इस बीच मुख्यमंत्री लोगों को संबंधित अधिकारी के पास भेजते रहे. एक बार उन्होंने संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि वे सभी लोगों की शिकायतें ठीक से सुनें और समझें.