ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / तीन राज्यों में हार के बाद राहुल से भरोसा उठा! ‘नीतीश के नेतृत्व...

तीन राज्यों में हार के बाद राहुल से भरोसा उठा! ‘नीतीश के नेतृत्व में I.N.D.I.A लड़े चुनाव’ कांग्रेस MLA ने उठाई मांग

05-Dec-2023 02:18 PM

By First Bihar

PATNA: देश के तीन राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं का शीर्ष नेतृत्व से भरोसा उठने लगा है। यही वजह है कि पार्टी के भीतर सीएम नीतीश को नेतृत्व सौंपने की मांग तेज हो गई है। हिसुआ की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग कर दी है। कांग्रेस विधायक ने कहा है कि नेतृत्व को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और जल्द से जल्द गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप देना चाहिए। कांग्रेस से विधानसभा चुनाव में चूक हुई है। ऐसे में नीतीश के नेतृत्व में बिहार मॉडल पर I.N.D.I.A चुनाव लड़े।


हिसुआ की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह कहा है कि हमें पूरा विश्वास था की छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्यों में नेतृत्व की गलती के कारण पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। क्षेत्रीय दलों को पार्टी विश्वास में नहीं ले सकी और उन्हें उनकी हिस्सेदारी नहीं दे सकी जिसके कारण हार हमारी हार हुई है। 72 सीट ऐसे हैं जिनपर 50-100 और एक हजार वोट से हारे हैं। हमारे नेताओं पर वहां की जनता विश्वास तो जताई है लेकिन कुछ ऐसा कारण हुआ कि ज्यादा वोट लाकर भी सरकार नहीं बना पाए। अब कांग्रेस को नए सीरे से सोंचना पड़ेगा।


कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाते हुए गठबंधन के सभी दलों को साथ लेकर चलना पड़ेगा तभी 2024 के चुनाव को आसानी से जीत सकते हैं। जहां तक नीतीश कुमार के नेतृत्व का सवाल है इससे पहले भी कांग्रेस गैर कांग्रेसी को अपना समर्थन देकर इस देश का प्रधानमंत्री बना चुकी है। अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की राय सहयोगी दलों की बनती है तो कांग्रेस भी इसपर निर्णय ले सकती है यह कोई बड़ी बात नहीं है।