Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
12-Dec-2023 10:08 AM
By RAJKUMAR
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में शरारती तत्वों की करतूत सामने आई है। उपद्रवियों ने बिहारशरीफ स्थित कारगिल पार्क में शहीद स्मारक में तोड़फोड़ की है। इस दौरान पार्क में लगाए गए पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन की जा रही है।
दरअसल, कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जवानों की याद में नालंदा के बिहारशरीफ में कारगिल पार्क बनाया गया था। पार्क में शहीदों के शहादत को याद करने के लिए अमर जवान का प्रतिक स्थापित किया गया था। सोमवार की देर रात शरारती तत्वों ने शहीद स्मारक को नुकसान पहुंचाया है। यहां लगे पेड़ पौधों को काट कर बर्बाद कर दिया गया है और शहीद स्मारक में तोड़फोड़ की गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहारशरीफ के एसडीओ अभिषेख पलासिया और सदर डीएसपी नुरुल हक़ समेत दीपनगर और लहेरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच की जा रही है। एसडीओ ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि घटनास्थल से दीपनगर थाना की दूरी महज सौ मिटर है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।