ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में

Home / news / नीतीश के नालंदा में दिखा तेजप्रताप का क्रेज, बोले - कुशासनी सरकार जाएगी

नीतीश के नालंदा में दिखा तेजप्रताप का क्रेज, बोले - कुशासनी सरकार जाएगी

26-Jan-2020 06:40 PM

NALANDA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैं। तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का दौरा किया है। तेज प्रताप एकंगरसराय पहुंचे जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है।


आरजेडी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह बिहार की कुल शासन इस सरकार को उखाड़ कर ही दम लेंगे। गृह जिला होने के कारण नालंदा नीतीश कुमार का गढ़ माना जाता है लेकिन तेज प्रताप यादव ने यहां पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास विरोधियों को करा दिया है।


बीते साल बड़े उतार-चढ़ाव देख चुके तेज प्रताप यादव ने साल की शुरुआत में ही यह घोषणा कर दी है कि वह तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। तेजप्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी के साथ खटपट की सारी खबरों को खारिज कर चुके हैं। तेज प्रताप ने कहा है कि साल 2020 में उनकी ही दो ही मनोकामना है। पहला.. अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को जेल से बाहर आते देखना और दूसरा.. तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनते।