बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
10-Jul-2021 08:03 AM
PATNA : राजधानी पटना से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। नीतीश कुमार नाम के एक युवक के मुंह में 82 दांत थे जिसे पटना के आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी के बाद निकाल दिया है। जबड़े में इस तरह का आश्चर्यजनक ट्यूमर शायद ही कभी देखने को मिला हो लेकिन आरा के रहने वाले 17 साल के नीतीश कुमार के जबड़े में 82 दांत देखकर डॉक्टर हैरान हो गए। हैरत की बात यह थी कि इन बातों की संख्या समय के साथ साथ और ज्यादा बढ़ रहे थे। नीतीश ने दिल्ली से लेकर तमाम बड़े शहरों में इलाज के लिए चक्कर लगाए लेकिन डॉक्टरों की पकड़ में यह मामला नहीं आया। आखिरकार पटना के आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने नीतीश की सर्जरी की है।
आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने जब नीतीश के जबड़े की जांच शुरू की तो उन्हें एक ट्यूमर का पता चला। जब दोनों जबड़ों में फैले ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया तो 82 दांतो का गुच्छा मिला। सर्जरी के बाद नीतीश अब पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों के मुताबिक उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल के मुताबिक आरा का जब युवक अस्पताल पहुंचा था तो वह दर्द की वजह से कुछ भी खा पी नहीं पा रहा था हालांकि उसके मुंह के अंदर कोई परेशानी नहीं थी लेकिन बाहर दोनों जबड़े के निचले हिस्से में काफी स्वेलिंग थी। डॉक्टरों ने जब पूरा इन्वेस्टिगेशन किया तो ट्यूमर कंफर्म हुआ और आखिरकार सर्जरी कर 82 दांतो का गुच्छा निकाल दिया गया।
आईजीआईएमएस के डॉ प्रियंकर सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह सर्जरी की। उनकी टीम में डॉ जावेद इकबाल भी शामिल थे। डॉ प्रियंकर सिंह के मुताबिक ट्यूमर की जांच से पता चला है कि उसमें दांत बनाने वाले तत्व मौजूद थे। लिहाजा उन्हें निकालना बेहद जरूरी था अगर थोड़े दिनों तक और सर्जरी नहीं की जाती तो नीतीश की परेशानी और बढ़ जाती। सही समय पर उनके जबड़े में मौजूद अतिरिक्त दातों का गुच्छा निकालकर डॉक्टरों ने बीमारी की जड़ को ही खत्म कर दिया है।