ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / नीतीश के मंत्री को लोगों ने दी गंदी-गंदी गाली, वोट मांगने गए तो...

नीतीश के मंत्री को लोगों ने दी गंदी-गंदी गाली, वोट मांगने गए तो लोगों ने खदेड़ दिया

18-Oct-2020 10:15 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल के नेताओं की काफी फजीहत हो रही है. नीतीश के मंत्री हों या विधायक, उन्हें लगातार जनता की नाराजगी का सामना करना पद रहा है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है. जहां नीतीश सरकार के योजना, विकास एवं उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा है. चुनाव प्रचार करने निकले मंत्री जी को लोगों ने गंदी-गंदी गाली देकर गांव से खदेड़ दिया.




मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का है. जहां राज्य सरकार के योजना, विकास एवं उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री जी को कुछ लोग अपने गांव से भगाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में मंत्री को गाली देते हुए भी सुना जा रहा है. आक्रोशित लोग उन्हें भद्दी-भद्दी गलियां दे रहे हैं.




दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो कल्याणपुर विधानसभा के पूसा प्रखंड का है. शनिवार को नामांकन दाखिल करने के बाद मंत्री महेश्वर हजारी पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत स्थित भराव गांव में चुनाव प्रचार करने निकले थे. जनता के बीच जाकर वोट देने की अपील कर रहे थे. इस दौरान लोगों का गुस्सा भड़क उठा और वे मंत्री से उनके काम का हिसाब मांगने लगे.


हालांकि यह वायरल वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता. यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कई लोग मास्क पहले हुए नजर आ रहे हैं. मंत्री के सुरक्षा गार्ड भी स्वास्थ्य विभाग के एसओपी का ध्यान रखते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में जब मंत्री से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जो ग्रामीण उनके ऊपर भड़के थे, दरअसल वे पूसा यूनिवर्सिटी में नौकरी की बात कर रहे थे.