Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
12-Jan-2023 04:14 PM
PATNA : बिहार कि सियासत इस ठंड के मौसम में एक बार फिर से गर्म हो गई है। इस बार इसका मुख्य वजह राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा हिंदू धर्मग्रथ रामचरितमानस को लेकर दिया गया विवादित बयान है। शिक्षा मंत्री के इस बयान को लेकर भाजपा के नेता एक सुर में इसका विरोध जाता रहे हैं। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार के मंत्री और बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है।
बेगुसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में जिस तरह से नीतीश कुमार जिस तरह से अपने मंत्रियों के द्वारा हिंदुयों को अपमानित करवाते रहते हैं, यह सरासर गलत है। अबकी बार जिस तरह से इनके मंत्री ने सनातन के ग्रंथ मानस को अपमानित करने का काम किया है। क्या वोट बैंक के लिए नीतीश कुमार कबतक हिंदुओं को गाली दिलवाते रहेंगे। क्या नीतीश कुमार के मंत्री में ताकत है कि कुरान पर इस तरह कि बात करें। उनके आयातों पर किस तरह कि बात कर सकें।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, नीतीश कुमार वोट बैंक के खातिर टुकडें - टुकडें गैंग और इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों को समर्थन करना बंद कर दें। नीतीश कुमार हिन्दुओं को गाली देना, उसको अपमानित करना बंद कर दें वरना उनको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब हिंदू इसे बर्दास्त नहीं कर सकते हैं।
बताते चलें कि, आज एक बार फिर से बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि रामचरितमानस में 5-6 ऐसे दोहे हैं जो विरोध करने योग्य हैं। उन्होंने कहा कि उन दोहों को लेकर मुझे आपत्ति है। इससे पहले बीते कल वो कह चुके हैं कि, रामचरितमानस समाज को बांटने वाला और नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को रामचरितमानस के कई चौपाई को सुनाया और उसका अर्थ बताते हुए कहा कि जब हमारा ग्रंथ ही समाज को बांटने वाली बातों को बता रहा है, जिससे समाज को बांटने का काम हो सकता है, लेकिन प्रेम बनाने का काम नहीं हो सकता है।