Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
21-Nov-2023 08:14 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंडिया की हार को लेकर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा की प्रधानमंत्री का वहां जाना ही अपशगुन था। पीएम मोदी के चरण पड़ते ही इंडिया की हार हो गयी।
भारत फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गई और ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप पर कब्जा कर लिया। हालांकि नीतीश के मंत्री ने यह भी कहा कि ये तो खेल है और खेल में तो हार और जीत होते रहता है। लेकिन जब जीत का श्रेय पीएम मोदी लेते हैं तो हार का भी श्रेय उनको लेना चाहिए।
वही केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि महंगाई ने हर लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। भाजपा की जीत से देश के नौजवानों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की हार हुई है। सरसो का तेल, पेट्रोल और रसोई गैस का दाम मोदी जी की सरकार में बढ़ा है।