गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
05-Dec-2023 07:42 AM
By First Bihar
PATNA: पिछले दिनों बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भरी सदन में जिस तरीके से जलील किया और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया उससे आहत जीतन राम मांझी आज यानी मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। उन्होंने इसे दलितों के ऊपर प्रहार बताते हुए देश के तमाम दलित सांसदों को धरना प्रदर्शन में आमंत्रित किया है।
दरअसल, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जब सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं उसका लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। मांझी के आरोप लगाते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए थे और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जीतन राम मांझी को भरी सदन में जलील किया था। नीतीश ने कहा था कि उन्होंने जीतन राम मांझी को सीएम बनाकर गलती की थी।
सदन में सीएम नीतीश के शब्दों से आहत जीतन राम मांझी ने कहा था कि नीतीश ने सीएम बनाकर उनके ऊपर कोई कृपा नहीं की थी बल्कि अपनी इज्जत बचाने के लिए मजबूरी में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा था। इस मुद्दे पर बिहार से लेकर पूरे देश की राजनीति गर्म हो गई थी। यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी ने भी नीतीश के अमर्यादित बयान की निंदा की थी और उन्हें दलित विरोधी बताया था। नीतीश के बयानों से आहत मांझी मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। इससे पहले वे सुबह 10 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधिस्थल "राजघाट" पर पर जाकर प्रार्थना करेंगे, इसके बाद 11:00 बजे से उनका धरना कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।