पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
17-Jan-2022 08:25 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरीके से अलग-थलग पड़ चुके हैं. मुख्यमंत्री को शराबबंदी के मुद्दे पर ना तो अपने सहयोगी दलों का साथ मिल रहा है और ना ही विपक्ष का. नालंदा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने शराबबंदी कानून की समीक्षा की जरूरत बताई है. तो वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने यहां तक कह दिया कि अगर कृषि कानून वापस लिए जा सकते हैं तो बिहार में शराबबंदी कानून क्यों नहीं.
शराबबंदी को लेकर जनता दल यूनाइटेड को किसी का साथ नहीं मिल रहा है. बिहार में सियासी समीकरण ऐसे बन गए हैं कि अब बीजेपी और कांग्रेस एक साथ नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहे हैं. बीजेपी के बाद अब तो कांग्रेस में भी एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की जरूरत बताई है.
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि अगर सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल शराबबंदी की समीक्षा की जरूरत बता रहे हैं तो इस पर तुरंत कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है. अजीत शर्मा ने कहा है कि देर से ही सही लेकिन बीजेपी को यह बात समझ में आ गई है कि बिहार में लागू शराबबंदी की हकीकत क्या है. अजीत शर्मा ने यह भी कहा है कि संजय जयसवाल समीक्षा की बात कह रहे हैं उसका मैं पक्षधर हूं.
दरअसल, नालंदा की घटना के बाद संजय जायसवाल अपनी ही सरकार के ऊपर आक्रामक नजर आ रहे हैं, उन्होंने जनता दल यूनाइटेड से तीखे सवाल भी पूछे हैं और बिहार में शराबबंदी को लेकर इस वक्त बीजेपी और जेडीयू के बीच ठनी हुई नजर आ रही है. ऐसे में कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा शुरू से यह बात कहते रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए. ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी के सुर में सुर मिलाकर कांग्रेस ने नीतीश कुमार की और परेशानी बढ़ा दी है.